23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राप्ती नदी खतरे के निशान के करीब पहुंची, बढ़ा रहा जलस्तर

- बाढ़ की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट- तटीय इलाकों की निगरानी के लिये टीमें तैनात

2 min read
Google source verification
राप्ती नदी खतरे के निशान के करीब पहुंची, बढ़ा रहा जलस्तर

राप्ती नदी खतरे के निशान के करीब पहुंची, बढ़ा रहा जलस्तर

बलरामपुर. Balrampur Rapti river danger Mark तराई व पहाड़ों पर बीते 4 दिनों से हो रही बारिश से राप्ती नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। राप्ती नदी का चेतावनी बिंदु 103.62 मीटर है जिसकी तुलना में वर्तमान जलस्तर 104.37 मीटर पहुँच चुका है। बाढ़ की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। तटीय इलाकों की निगरानी के लिये टीमें तैनात की गई है।

यूपी के अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना, राप्ती खतरे के निशान के करीब पहुंची

राप्ती नदी किनारे रहने वालों को किया अलर्ट :- जिला प्रशासन ने राप्ती नदी व पहाड़ी नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से सदर व उतरौला तहसील के लगभग सैकड़ों गांव में बाढ़ व कटान का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीण बाढ़ व कटान के खौफ से गमजदा है। प्रतिवर्ष आने वाले बाढ़ की तबाही से भारी नुकसान होता है। एक बार फिर बाढ़ के आहट से ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें सांप दिखाई देने लगी है।

18 राहत केंद्र व 32 नियंत्रण चौकी बनाई गयी :- जिलाधिकारी श्रुति ने बताया कि बाढ़ के दृष्टिगत जनपद में 18 बाढ़ राहत केंद्र व 32 बाढ़ नियंत्रण चौकी बनाई गयी है। बाढ़ राहत केंद्र पर 24 घंटे कानूनगो,लेखपाल व अन्य तहसील कर्मचारियों की ड्यूटी होगी जिनके द्वारा निरंतर जल स्तर की निगरानी की जाएगी।अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि बाढ़ के मद्देनजर जिले में एसडीआरएफ की एक टीम, फ्लड टीम तैनात रहेगी। तहसील स्तर पर बड़ी नावे उपलब्ध करा दी गई हैं,इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत स्तर पर भी नाव उपलब्ध है।जिलाधिकारी ने तीनो तहसीलों के उप जिलाधिकारियों को बाढ़ संभावित क्षेत्र एवं कटान क्षेत्र का निरंतर निगरानी किए जाने, डिप पर जलभराव पर तुरंत नाव की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए है।