11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bank Holidays 2024: जनवरी महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें सभी जरुरी काम नहीं तो हो सकती है दिक्कत

Bank Holidays 2024: आरबीआई ने जनवरी 2024 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि, इस दौरान देशभर में ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चलती रहेंगी। पूरी सूची यहां देखें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 1 Jan 2024, 8:10 PM IST

Bank Holidays 2024 Here’s full list of days banks will remain closed in 2024

RBI द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार जनवरी महीने में कई दिन बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holidays 2024: भारतीय रिज़र्व बैंक यानी RBI ने बैंक छुट्टियों की एक सूची जारी की है। इससे पता चलता है कि केवल कुछ राज्यों में 1 जनवरी 2024 को बैंक बंद रहेंगे। RBI द्वारा जारी सूची के अनुसार जनवरी 2024 में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों छुट्टियों के कारण बैंक कुल 11 दिन बंद रहने वाले हैं।

कई सार्वजनिक छुट्टियों के अलावा, जनवरी में गणतंत्र दिवस भी मनाया जाता है, जो एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अवकाश है। इसके अलावा, अलग- अलग राज्यों में क्षेत्रीय छुट्टियां मनाई जाती हैं।

इसके अलावा पूरे साल के सभी रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को देशभर में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, बैंक छुट्टियों के दौरान नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाओं जारी रहेंगी।

यह भी पढ़ें: School Holiday January 2024: जनवरी में बच्चों की रहने वाली मौज, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखें पूरी डिटेल

जनवरी 2024 में इस दिन बैंक रहेंगे बंद

1. 1 जनवरी (सोमवार): देशभर में नए साल का जश्न मनाया गया
2. 11 जनवरी (गुरुवार): मिजोरम में मिशनरी दिवस मनाया गया

3. 12 जनवरी (शुक्रवार): पश्चिम बंगाल में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई

4. 13 जनवरी (शनिवार): पंजाब समेत अन्य राज्यों में मनाई गई लोहड़ी

5. 14 जनवरी (रविवार): अन्य राज्यों में मकर संक्रांति मनाई गई

6. 15 जनवरी (सोमवार): तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में पोंगल मनाया गया, तमिलनाडु में तिरुवल्लुवर दिवस मनाया गया।

7. 16 जनवरी (मंगलवार): पश्चिम बंगाल और असम में टुसू पूजा मनाई गई

8. 17 जनवरी (बुधवार): कई राज्यों में गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई गई

9. 23 जनवरी (मंगलवार): कई राज्यों में मनाई गई सुभाष चंद्र बोस जयंती

10. 26 जनवरी (शुक्रवार): पूरे भारत में गणतंत्र दिवस मनाया गया

11. 31 जनवरी (बुधवार): असम में मी-डैम-मी-फी मनाया गया

यह भी पढ़ें: भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले RJD समर्थकों ने लगाए विवादित पोस्टर, लिखा- 'मंदिर मतबल मानसिक गुलामी'