24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तर प्रदेश उपचुनाव से पहले अनुप्रिया पटेल का दावा, हर सीट पर होगा एनडीए का दबदबा

UP Bypolls 2024: अपना दल (एस) की प्रमुख अनुप्रिया पटेल ने बुधवार को दावा किया है कि उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में एनडीए जीत दर्ज करने में सफल रहेगी। सभी सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशी उतर रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 16 Oct 2024, 8:30 PM IST

Anupriya Patel

UP Bypolls 2024: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, “अपना दल का एक-एक कार्यकर्ता एनडीए के प्रत्याशी को उपचुनाव में जीत दर्ज कराने में मदद करेगा। हम जमीन पर उतरकर जनता के बीच जाएंगे, उनसे संवाद स्थापित करेंगे और सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराएंगे।”

'हर राजनीतिक दल करता है जीत का दावा'

समाजवादी पार्टी द्वारा जीत के दावे पर उन्होंने कहा, “जीत का दावा हर राजनीतिक दल करता है। कोई भी जीत का दावा कर सकता है। हमें इससे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि एनडीए के सभी प्रत्याशी इस उपचुनाव में जीत का झंडा बुलंद करने में सफल रहेंगे। इसमें कोई दो मत नहीं है।”

15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश में कुल नौ सीटों पर उपुचनाव होने जा रहे हैं। वैसे तो राज्य की कुल 10 विधानसभा सीटें खाली हैं, लेकिन मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर अभी तक चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है, जिसे देखते हुए अभी नौ सीटों पर ही चुनाव होंगे।

‌मिल्कीपुर सीट पर चुनाव की घोषणा नहीं

मिल्कीपुर का मामला हाईकोर्ट में लंबित होने के चलते वहां उपचुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। मिल्कीपुर विधानसभा में दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए अदालत में याचिका दाखिल कर खुद को निर्वाचित घोषित करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: यूपी उपचुनाव के लिए BJP ने तैयार की प्रत्याशियों की सूची, 9 सीटों पर 27 दावेदार

उल्लेखनीय है कि मिल्कीपुर के अलावा बंगाल के बशीरहाट लोकसभा सीट पर भी चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया है।