Benefits of PF account: भारत सरकार (Indian government) ने पीएफ जमा (PPF investment) पर ब्याज दर (rate of interest) घटाकर अंश धारकों को भले ही होली के मौके पर झटका दिया है। लेकिन कई मायने में अभी भी लोगों के लिए पीएफ खाता फायदेमंद है। खास बात है कि पीएफ खाता खुलने के बाद से ही अंश धारकों को एम्पलाइज डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस योजना के तहत सात लाख तक का मुफ्त बीमा मिलता है। इस योजना का उद्देश्य पीएफ खाता धारक की मृत्यु के बाद परिवार के सदस्यों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। पहले यह बीमा की रकम 6 लाख हुआ करती थी जिसे बढ़ाकर सात लाख किया गया है।