22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशबू तिवारी केटी और नीलम गिरी का वीडियो सांग ‘सरकारी नोकरी वाला’ हुआ रिलीज

'सरकारी नोकरी वाला' गाना काफी रिच लोकेशन पर फिल्माया गया है, जो कि गाने के वीडियो में दिख रहा है। इस गाने में खुशबू तिवारी केटी और नीलम गिरी का जलवा देखने को मिल रहा है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Nitish Pandey

Feb 12, 2022

sarkari_nokari.jpg

भोजपुरी सिनेमा की चुलबुली अदाकारा नीलम गिरी म्यूजिक वीडियो से लेकर फिल्मों तक अपने मनमोहक अदायगी से ऑडियंस का दिल जीत रही हैं। अक्सर उनके शानदार अदाकारी से सजे गाने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से रिलीज होते रहते हैं, जो कि काफी हिट और पॉपुलर होते हैं। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि नीलम गिरी के कई गाने ट्रेंडिंग में और इंडिया टॉप वीडियोज में भी शामिल हैं। ऐसे में पॉपुलर सिंगर खुशबू तिवारी केटी की मधुर आवाज में गाया हुआ भोजपुरी गाना "सरकारी नोकरी वाला" वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जिसके वीडियो में नीलम गिरी अपनी अदा का जादू चला रही हैं।

इस गाने में नीलम ने पिंक और ब्लू सूट सलवार में कयामत ढा रही हैं और अपने आशिक से कह रही हैं कि दोस्तों के साथ पार्टी, मटरगश्ती छोड़ो, ढंग की कोई नौकरी कर लो, नहीं तो कोई सरकारी नौकरी वाला लेकर चला जाएगा। उससे पापा मेरा ब्याह करवा देंगे। यह गाना काफी रिच लोकेशन पर फिल्माया गया है, जो कि गाने के वीडियो में दिख रहा है। खबर लिखे जाने तक इस गाने को अड़तीस हजार से ज्यादा व्यूज यूट्यूब पर मिल चुके हैं। यह गाना बार-बार देखने लायक है।

यह भी पढ़ें : समर सिंह और शिल्पी राज का 'नमरिया कमरिया में खोज देब' ने बनाया रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें : 'आखिरी विदाई' सांग में पत्नी का वियोग नहीं सह पा रहे नीलकमल सिंह

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना "सरकारी नोकरी वाला" के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। मधुर आवाज में खुशबू तिवारी ने गाया है। गाने के वीडियो में लाजवाब परफॉर्मेंस नीलम गिरी ने किया है। गीतकार यादव राज, संगीतकार विकास, वीडियो निर्देशक गोल्डी जायसवाल, कोरियोग्राफर बॉबी जैक्सन, एडीटर पप्पू यादव, डीओपी प्रिंस सिंह, जानू जी, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं। म्यूजिक राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।