फिल्म निर्माता रंजीत सिंह के बर्थडे के अवसर पर भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ स्टारर 2 फिल्मों की घोषणा की गई है। "निरहुआ चलल लंदन 2" और "हनुमान की गली" इन दोनों ही फिल्मों के निर्देशन की कमान सोनू खत्री संभाल रहे हैं। फिल्मों की घोषणा के साथ ही निर्माता रंजीत सिंह ने अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, सोनू खत्री, राजकुमार आर पांडेय, देव सिंह, नवोदित कलाकार कुंदन दूबे, अमरोज़ अख्तर(मुन्ना), आशी तिवारी,सन्नी शाह, रामचंद्र यादव, ब्रजेश मेहर के समक्ष केक काटकर अपना जन्मसिन मनाया।