8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिल्म ‘टुनटुन’ मुहूर्त कर शूटिंग शुरू, वापस नया धमाल करने जा रही है वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स

ये फिल्म महिला प्रधान है जिसमें महिलाओं से जुड़ा एक ऐसा मुद्दा दिखाया जाएगा। जिसका खुलासा जल्द ही किया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 21 Jan 2022, 12:04 PM IST

tuntun.jpg

रत्नाकर कुमार प्रस्तुत एक और पारिवारिक फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। जिसका नाम बड़ा ही यूनिक है 'टुनटुन'। भोजपुरी फिल्म 'टुनटुन' का मुहूर्त कर शूटिंग शुरू कर दी गई है। इस फिल्म के माध्यम से एक फिर से वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स कुछ अनोखा करने जा रही हैं। जैसे कि पहले भी कंपनी से कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया जा चुका हैं, जिसने सिनेमाघरों से दूर हो चुकी महिला दर्शकों को फिर सिनेमाघरों में लाने में कामयाब रही है। टुनटुन भी ऐसे ही महिला प्रधान फिल्म है, जो पारिवारिक परिवेश के साथ एक सामाजिक संदेश भी देगी। फिल्म में चुने गए सभी कलाकरों की भूमिका एक दम हटके हैं।

निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि सभी फिल्म को लेकर उत्साहित है, क्योंकि इसकी मुहूर्त कर 18 जनवरी से शूटिंग शुरू कर दी गई है। ये फिल्म महिला प्रधान है जिसमें महिलाओं से जुड़ा एक ऐसा मुद्दा दिखाया जाएगा। जिसका खुलासा जल्द ही किया जाएगा। जिसमें मुख्य भूमिका में अभिनेत्री रीना रानी, नीलम गिरी, संजय पांडे व अन्य भूमिका में प्रीति सिंह, भानु पांडे, संतोष पहलवान , साहेब लालधारी, सनी शर्मा सहित कई कलाकार हैं।

यह भी पढ़ें : एक दीवाना प्रेम सिंह करेंगे बारह हसीनाओं से प्यार, 'एक दीवाना बारह हसीना' की शटिंग शुरू

फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार और निवेदिता कुमार हैं। जबकि सह-निर्माता कुलदीप कुमार श्रीवास्तव, निर्देशक पराग पाटिल, संगीत आज़ाद सिंह, लेखक राकेश त्रिपाठी, लिरिक्स आज़ाद सिंह और प्यारे लाल यादव (कवि), कोरियोग्राफर कानु मुखर्जी, डीओपी माही सरला और प्रोडूक्शन कंट्रोल महेश उपाध्याय कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की बड़ी फिल्मों में नजर आएगी बाबुल फ़िल्म की छुटकी अंबिका वाणी