उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास विभाग ने मनरेगा(MGNREGA) के तहत जिला स्तर पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (Additional Program Officer recruitment), लेखा सहायक, तकनीकी सहायक व कंप्यूटर आपरेटर के 1278 पदों पर भर्ती का विज्ञापन बीते कुछ दिनों पहले जारी किया था। 9 अगस्त को सुबह से दोपहर 12 बजे तक सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किए जाने थे, लेकिन सर्वर न चलने से तय समय में आवेदन नहीं हो सके। आश्चर्यजनक तरीके से अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (Additional Program Officer recruitment) पद के लिए आवेदन तय संख्या में अपलोड भी हो गए।