पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा के आठों प्रत्याशियों का चयन कार्यकर्ताओं के बीच से हुआ है। उन्होंने कहा, "अगर हमारे आठों प्रत्याशियों को आप देखेंगे तो सभी हमारे कार्यकर्ता चुनकर आए हैं।" उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता मिलकर आठों प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल कराएंगे। इसके साथ ही उन्हें चुनाव में जीत दिलाने के लिए भी पूरी ताकत से काम किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी अपने सभी प्रत्याशियों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने भरोसा जताया कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा सभी आठों सीटों पर जीत हासिल करेगी।