
हिंदू-मुस्लिम धर्मगुरुओं से लेकर बीजेपी के तमाम नेताओं ने ओवैसी पर निशाना साधा है
उन्नाव. अयोध्या मामले पर एआइएमआइएम प्रमुख व हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर हंगामा मचा हुआ है। हिंदू-मुस्लिम धर्मगुरुओं से लेकर बीजेपी के तमाम नेताओं ने ओवैसी पर निशाना साधा है। इसी क्रम में उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि वह गद्दारी की बात न करें। कहा कि अयोध्या विवाद पर फैसले से पहले ओवैसी कह रहे थे कि सुप्रीम कोर्ट का जो भी निर्णय होगा उसे स्वीकार किया जाएगा, तो फिर अब वह क्यों गद्दारी की बात कर रहे हैं। ओवैसी के खिलाफ देश भर में कई जगह वाद दायर किया जाएगा।
बीजेपी सांसद ने कहा कि बीते दिनों जब जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया था, तब भी उन्होंने उल्टी बयानबाजी की थी। अब अयोध्या के फैसले पर भी वह टीका-टिप्पणी कर रहे हैं। बीजेपी सांसद ने कहा कि ऐसे आदमी के बारे में बातें कर उन्हें मशहूर करने की जरूरत नहीं है।
सच हुई साक्षी महाराज की भविष्यवाणी
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि राम मंदिर को लेकर उनकी भविष्यवाणी सच साबित हुई थी। कुछ लोग कहते थे कि मंदिर कब बनाएंगे? मैंने कहा था कि 2019 में यदि मंदिर नहीं बना तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा, लेकिन उस समय मेरी बात को मजाक समझा गया, जबकि मेरी भविष्यवाणी सत्य साबित हुई है।
ओवैसी ने दिया था यह बयान
आठ नवम्बर को सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम समाज को अयोध्या में ही वैकल्पिक स्थान पर पांच एकड़ जमीन देने का फैसला सुनाया है। इस पर टिप्पणी करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि मुस्लिम समाज को खैरात में जमीन नहीं चाहिए। साथ ही कई और विवादास्पद टिप्पणियां की थीं। ओवैसी के खिलाफ खिलाफ देश भर में कई जगहों पर वाद दायर किया गया है।
Updated on:
14 Nov 2019 01:55 pm
Published on:
14 Nov 2019 01:52 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
