31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Politics: यूपी में मिशन 80 के लिए बीजेपी का आज से महासंपर्क अभियान, जनता के बीच बड़े नेता और मंत्री देंगे दस्तक

UP Politics: 2024 चुनाव में बीजेपी ने यूपी के सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए बीजेपी आज से यूपी में महासंपर्क अभियान की शुरुआत करेगी। यह अभियान 1 महीने तक चलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 31 May 2023, 1:52 PM IST

BJP Start campaign for Mission 80 in UP

पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी

UP Politics: यूपी निकाय चुनाव जीतने के बाद बीजेपी अब 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। बीजेपी ने इस बार यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों को जीतने को लक्ष्य रखा है। इसके लिए बीजेपी आज से प्रदेश में 1 महीने के लिए महासंपर्क अभियान की शुरुआत कर रही है। इसमें बीजेपी के बड़े- बड़े नेता घर- घर जाएंगे और पीएम मोदी के कार्यों को जनता को बताएंगे।

माना जा रहा है कि निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाले यूपी सरकार के मंत्रियों को बीजेपी लोकसभा चुनाव लड़वा सकती है। इसके लिए बीजेपी ने अपने स्तर पर तीन तरह के सर्वे भी करवाएं हैं। सर्वे में जिन मंत्रियों की लोकप्रियता के आधार पर लोकसभा का टिकट दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP Politics: केशव मौर्य बोले- अखिलेश अभी राजनीतिक रूप से परिपक्‍व नहीं, करते हैं बचकानी हरकतें
1 महीने का चलेगी महासंपर्क अभियान
मिशन 80 को पाने के लिए बीजेपी पूरी तरह से तैयारी में जुटी है। महासंपर्क अभियान के जरिए बीजेपी के बड़े नेता जनता के बीच जाएंगे और मोदी के किए हुए कार्यों को बताएंगे। 30 मई से लेकर 30 जून तक बीजेपी का जहां एक तरफ महा संपर्क अभियान चलेगा तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी जिन मंत्रियों को लोकसभा चुनाव में उतारना चाहती थी। उन मंत्रियों के इलाके में बीजपी चुपके से सर्वे करवाएंगी। सर्वे में मंत्रियों की उनके क्षेत्र में क्या लोकप्रियता है इसको लेकर पार्टी एक रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके बाद उनके लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर पार्टी फैसला लेगी।

बड़े चेहरों को चुनावी मैदान में उतार सकती है बीजेपी
अगर बात 2029 लोकसभा चुनाव की करें तो उस समय बीजेपी ने सरकार के चार मंत्रियों को उम्मीदवार बनाया था। बीजेपी ने कैबिनेट मंत्री रहे एसपी सिंह बघेल, रीता बहुगुणा जोशी, सत्यदेव पचौरी और मुकुट बिहारी वर्मा को लोकसभा का चुनाव लड़ाया था और इसमें बीजेपी को 3 सीटों पर जीत भी हासिल हुई थी। ऐसे में बीजेपी इस बार संख्या बढ़ा सकती है। हालांकि,अंदरखाने चर्चा हो रही है कि इस बार रायबरेली, प्रयागराज, उन्नाव, कानपुर, फतेहपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर, बलिया, मैनपुरी की लोकसभा सीटों पर बड़े चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: UP Politics News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले- बीजेपी जैसी कार्यकर्ताओं की फौज किसी दल के पास नहीं