22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / बीजेपी का नया नेतृत्व लेगा यूपी-उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में कैबिनेट विस्तार का फैसला

बीजेपी का नया नेतृत्व लेगा यूपी-उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में कैबिनेट विस्तार का फैसला

Cabinet Extension:यूपी-उत्तराखंड सहित करीब चार राज्यों में कैबिनेट विस्तार जल्द ही होने वाला है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी का नया संगठन बनने के बाद इन राज्यों में कैबिनेट विस्तार और फेरबदल होगा। इससे पहले बीजेपी राज्यों और केंद्र के संगठन की संरचना पर बदलाव की तैयारी कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Naveen Bhatt

•

Updated: 29 Mar 2025, 5:23 PM IST

BJP will soon expand cabinet in other states including UP-Uttarakhand

भाजपा शासित कई राज्यों में जल्द ही कैबिनेट विस्तार होगा

Cabinet Extension: यूपी,राजस्थान, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सहित भाजपा शासित कुछ अन्य राज्यों में कैबिनेट विस्तार जल्द होने वाला है। लंबे समय से इन राज्यों में मंत्रिमंडल विस्तार के कयास लगाए जा रहे थे।  उत्तराखंड में पहले से ही कैबिनेट में चार पद खाली चल रहे थे। बीते 16 मार्च को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद यहां कैबिनेट में खाली पदों की संख्या पांच हो गई थी। उसके तुरंत बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे के चलते कयास लगाए जा रहे थे कि उत्तराखंड में चैत्र नवरात्र तक कैबिनेट विस्तार हो सकता है। ऐसे ही हालात यूपी, राजस्थान और एमपी के भी हैं। उन राज्यों में भी कैबिनेट विस्तार की तैयारी चल रही है। इधर, अब चर्चा है कि बीजेपी पहले केंद्रीय स्तर पर संगठन की संरचना तैयार करना चाहती है। भाजपा के संगठन चुनाव का काम अपने अंतिम चरण में है। भाजपा संगठन के आधे राज्यों के चुनाव पूरे होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाना है। सूत्रों के मुताबिक, अप्रैल के पहले पखवाड़े में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है। इसके बाद पार्टी अपनी सत्ता वाले राज्यों के मंत्रिमंडल में विस्तार और फेरबदल के मुद्दों पर विचार करेगी।

मंत्रिमंडल में फेरबदल की भी चर्चाएं

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार के साथ ही मंत्रिमंडल में फेरबदल होने की भी चर्चाएं हैं। चर्चा यहां तक भी है कि उत्तराखंड में तीन कैबिनेट मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। इसके अलावा यहां पर विधान सभा अध्यक्ष भी बदले जाने की चर्चाएं लंबे समय से चल रही है। राज्य में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और पिथौरागढ़ से एक-एक विधायक को मंत्री बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। अब केंद्रीय स्तर पर संगठन की संरचना के बाद ही न केवल उत्तराखंड बल्कि यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला ले सकता है।

ये भी पढ़ें-हीट वेव अलर्ट के चलते गर्मियों में बदल सकती है स्कूलों की टाइमिंग