ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस के नेता चुनाव आयोग समेत संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस चुनाव जीतती है तो उसे चुनाव आयोग सही लगता है, लेकिन चुनाव हारने के बाद वही आयोग गलत नजर आने लगता है। उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस के रुख को लेकर कहा कि पार्टी केवल अपनी हार की वजहों से ध्यान हटाने के लिए "फेस सेविंग" कर रही है।