31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिडिल क्लास के लिए सुनहरा रहेगा बजट, अब इतने में मिलेगा गैस सिलिंडर  

Budget Highlights 2025: आज सदन में देश का बजट पेश किया गया। ये बजट मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए सुनहरा मौका है। राज्य सभा सांसद दिनेश शर्मा ने भी बजट पर बयान दिया। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा ? 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 1 Feb 2025, 2:39 PM IST

Budget

Budget

Union Budget Highlights 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज केंद्रीय बजट 2025 पेश किया। सदन में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि नई कर व्यवस्था के तहत 12 लाख रुपये तक - यानी मानक कटौती सहित 12.75 लाख रुपये तक कोई आयकर नहीं देना होगा।

दिनेश शर्मा ने क्या कहा ? 

उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि आज का बजट सभी मध्यम वर्ग के नागरिकों के लिए एक सुनहरा दिन है। यह मध्यम वर्ग की आय के लिए वरदान साबित हुआ है। 12 लाख रुपये तक कोई टैक्स नहीं है... हमारा बजटीय घाटा कम हो रहा है, यह अच्छी बात है।

सस्ता हुआ गैस सिलिंडर 

घरेलु गैस सिलिंडर 11.07 % यानी 100 रुपये सस्ता हुआ है। इसका मतलब गैस सिलिंडर 903 रुपये में मिलता था वो अब 803 रुपये में मिलेगा। इसके साथ ही कमर्शियल गैस सिलिंडर 03.58% यानी 63 रुपये महंगा हुआ है। मतलब जो कमर्शियल गैस सिलिंडर 1755 रुपये में मिलता था वो अब 1818 रुपये में मिलेगा।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय बजट से यूपी को मिले 10 बड़े तोहफे, महिलाओं, किसानों और छात्रों को मिली खास सौगातें

सस्ते हो सकते हैं मोबाइल फोन

इस बार के बजट में सरकार ने 36 जीवनरक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटा दी है, जिससे इनकी कीमतों में कमी आएगी। वहीं, ड्यूटी घटने के कारण आने वाले दिनों में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), LCD-LED टीवी और मोबाइल फोन सस्ते होने की संभावना है। दूसरी ओर, इंटरेक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले पर कस्टम ड्यूटी 10% से बढ़ाकर 20% कर दी गई है, जिससे इसकी कीमत बढ़ेगी।