30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बिजनेस से कमाएं सालाना 15 लाख से भी ज्यादा, सरकार भी दे रही मदद

Business News: आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताएंगे जिससे आप सालाना 15 लाख रुपये की कमायी (Earn More Than 15 lakhs from this Business) भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसे शुरू करने में सरकार भी आपकी मदद करेगी। तो चलिए क्या है येे बिजनेस और इसको करने का तरीका...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vivek Srivastava

•

Updated: 29 Dec 2021, 10:14 AM IST

Earn More Than 15 lakhs from this Business

Earn More Than 15 lakhs from this Business

Business News: अदरक का इस्तेमाल हर घर में होता है। चाय से लेकर सब्जियां या फिर कोई दूसरी डिश बनाने तक में अदरक का इस्तेमाल होता है। वहीं ठंड में तो अदरक का जमकर इस्तेमाल होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अदरक की खेती से कर सकते हैं सालाना 15 लाख रुपये की कमायी (Earn More Than 15 lakhs from this Business) भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसे शुरू करने में सरकार भी आपकी मदद करेगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप अदरक की खेती कैसे करें। (How to do Ginger Farming).

अदरक की खेती का तरीका

अदरक बोने के लिए अदरक की पिछली फसल के कंद उपयोग में लाए जाते हैं। बड़े बड़े अदरक के पंजों को इस तरह तोड़ लेते हैं कि एक टुकड़े में दो से तीन अंकुर रहे। अदरक की खेती मुख्यत: प्राकृतिक वर्षा पर निभर्र करती है। इसे अकेले या पपीता व अन्य वृक्षों के साथ भी किया जा सकता है। एक हेक्टेयर में बुआई करने के लिए 12 से 15 कंद की आवश्यकता होती है। अंतरवर्तीय फसलों में बीज की मात्रा कम लगती है।

यह भी पढ़ें: 5 लाख रुपये से ज्यादा बैंक में रखें या नहीं, जानिए क्या है नियम…

बुवाई का तरीका

अदरक की बुवाई करते समय कतार से कतार की दूरी 30 से 40 सेंटीमीटर और पौधे से पौधे की दूरी 20 से 25 सेंटीमीटर रखनी चाहिए। इसके अलावा बीच कंदों को चार से पांच सेंटीमीटर गहराई में बोने के हल्की मिट्टी या गोबर की खाद से ढक देना चाहिए।

इतना आएगा खर्च

अदरक की फसल लगभग 8 से 9 महीने में तैयार हो जाती है। अदरक की फसल औसतन 150 से 200 क्विंटल प्रति हेक्टेयर होती है। 1 एकड़ में 120 क्विंटल अदरक हो जाता है। एक हेक्टेयर में अदरक की खेती में करीब 7 8 लाख रुपये का खर्च भी आ जाता है।

यह भी पढ़ें: खुलवाइये ये खाता, बिना नौकरी के भी पत्नी को मिलेगा 45 हजार रुपये महीना, 1 करोड़ 12 लाख रुपए कर सकते हैं बचत

कितना होगा मुनाफा

अगर बात मुनाफे की करें तो एक हेक्टेयर में अदरक की खेती से करीब 150 से 200 क्विंटल निकलता है। बाजार में अदरक की कीमत 80 रुपये किलो तक होती है, लेकिन अगर हम 50 से 60 रुपये का औसत भी मान लें तो एक हेक्टेयर से आपको 25 लाख रुपये की कमाई होगी। सारा खर्चा हटाने के बाद भी आपको 15 लाख रुपये का मुनाफा होगा।