30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केवल 10 रुपए में खरीदिये 12 वॉट का LED बल्ब, जानिए कैसे

बाजारों में 70 रुपये से लेकर 350 रुपये तक में बिकने वाले 12 वाट के LED Bulb को आप महज 10 रुपये में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं इस बल्ब पर सरकार के द्वारा आप को 3 वर्ष की गारंटी भी दी जा रही है। आइये हम आपको बताते हैं कि कैसे आप इस महंगे बल्ब को महज 10 रुपये में ख़रीद सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vivek Srivastava

•

Updated: 15 Mar 2022, 9:56 AM IST

केवल 10 रुपए में खरीदिये 12 वॉट का LED बल्ब, जानिए कैसे

केवल 10 रुपए में खरीदिये 12 वॉट का LED बल्ब, जानिए कैसे

Buy LED Bulb in 10 rupees: एलईडी बल्ब में बिजली की खपत काफी कम होती है। जिसके चलते इस बल्ब की बेहद डिमांड रहती है। लेकिन ये बल्ब महंगे भी होते हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे बाजारों में 70 रुपये से लेकर 350 रुपये तक में बिकने वाले 12 वाट के LED Bulb को आप महज 10 रुपये में खरीद सकते हैं। दरअसल केन्द्र सरकार द्वारा ग्राम उजाला योजना (Gram Ujala Yojana) चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण घरों को रौशन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बता दें कि सरकार द्वारा चलाई जा रही इस ग्राम उजाला योजना के अंतर्गत 12 वाट का एलइडी बल्ब (LED Bulb) केवल ₹10 में उपलब्ध करवाया जा रहा है। इतना ही नहीं इस बल्ब पर सरकार के द्वारा आप को 3 वर्ष की गारंटी भी दी जा रही है।

आप मार्केट में जाएंगे तो आपको 12 वाट के इस एलईडी बल्ब (LED Bulb) की कीमत बाज़ार में ₹70 से लेकर ₹350 तक की है। लेकिन सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस ग्राम उजाला योजना में यह 12 वाट का एलइडी बल्ब ग्रामीणों को केवल ₹10 प्रदान किया जा रहा है। कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विस लिमिटेड (Convergence Energy Services Limited) नामक एक सरकारी कंपनी ₹10 में हर परिवार को यह बल्ब उपलब्ध करवा रही है। हर परिवार को इस योजना के अंतर्गत 5 बल्ब प्रदान करवाया जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Cash Limit for Home: घर में कितना रखें कैश? ज़रूर जान लिजिए यह नियम, वरना हो सकती है जेल

ऐसे लीजिए योजना का लाभ

आपको बता दें कि फिलहाल उत्तर प्रदेश समेत केवल पाँच राज्यों में ही ग्राम उजाला योजना शुरू हुई है। बाकी के चार राज्य हैं बिहार, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना। अगर आप भी इनमें से किसी भी राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हैं तो आप 31 मार्च 2022 तक इस सरकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस 12 वाट के एक एलईडी बल्ब के लिए आपको केवल ₹10 का भुगतान करना है। यदि आप 5 बल्ब खरीदते हैं तो इसके लिए आपको ₹50 का भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ें: बैंक में पाँच लाख रुपये से ज्यादा रखना सुरक्षित है या नहीं? जानिए क्या हो सकता है नुकसान

50 करोड़ बल्ब बाँटेगी सरकार

आपको बता दें कि इस योजना के अंतर्गत 50 करोड़ बल्ब बाँटने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार का उद्देश्य बिजिली की खपत को कम करना है। LED बल्ब में कम बिजली खपती है यही कारण है कि इन योजना में LED बल्ब वितरित किये जा रहे हैं।