30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या, काशी के बाद श्रृंग्वेरपुर में निषादराज किले की हटेगी मस्जिद :  कैबिनेट मंत्री संजय निषाद

विधान परिषद कैबिनेट मंत्री संजय निषाद में बोले राम का ख़त्म हुआ वनवास और निषादराज का लौटेगा सम्राज्य।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 9 Feb 2024, 11:12 AM IST

 मुसलमानों का वोट लेकर खराब की दशा

मुसलमानों का वोट लेकर खराब की दशा

विधान परिषद में बजट चर्चा के दौरान, निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान राम के साथ ही निषादराज का भी एक मंदिर बन रहा है। अब उनकी मांग है कि श्रृंगवेरपुर में स्थित निषादराज के किले के पास स्थित मस्जिद को हटा दिया जाए।


निषाद समाज को रोजगार से जोड़ा जाएगा

निषादराज किले में भगवान श्रीराम ने रात्रि विश्राम किया था, लेकिन वहां तत्कालीन शासकों ने जबरन मस्जिद बनाया। अब निषाद समाज को उम्मीद है कि इसे हटाकर निषादराज किले का वैभव लौटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामचौरा घाट को पर्यटन स्थल घोषित किया गया है, और निषाद समाज के लोगों को रोजगार से जोड़ा गया है। मछुआरों के गांव में सामुदायिक स्थल बनाने, ई-लाइब्रेरी खोलने, और दैवीय आपदा में पांच लाख रुपये के मुआवजे का प्रावधान किया गया है।

मुसलमानों का वोट लेकर खराब की दशा

इसके अलावा, एक मछुआ कल्याण कोष भी स्थापित किया गया है, जिसका शासनादेश जारी हो गया है। निषाद समाज के नेता ने आरोप लगाया है कि गैर भाजपाई सरकारों ने मुसलमानों का बोट लिया और उनकी दशा खराब की। हालांकि, अब निषाद समाज जागरूक हो गया है और भाजपा के साथ है। भाजपा ने मत्स्य विभाग बनाकर उनके कल्याण के लिए योजनाएं शुरू की हैं।

सपा, बसपा और कांग्रेस को सत्ता सपना नहीं देखना चाहिए

डॉ. निषाद ने आरोप लगाया कि सपा एवं बसपा सरकारों ने निषाद सहित 18 जातियों का हक मारा। उन्हें अनुसूचित जाति से ओबीसी में किया गया। उन्होंने कहा कि सपा अब कांग्रेस के साथ है, लेकिन लोगों को न्याय भाजपा के साथ मिल रहा है, इसलिए अब सपा, बसपा और कांग्रेस को सत्ता का सपना नहीं देखना चाहिए।