6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोर्ड परीक्षा की तारीखें घोषित, जानें क्या है शेड्यूल कैसे होगा पैटर्न

CBSE Board Exam Date: कोरोना महामारी के चलते सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के पैटर्न में परिवर्तन किया गया है। पहले ही जहां सत्र की परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है वहीं कक्षा बारहवीं के सत्र दो की परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल से किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा की ओर से परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 12वीं की परीक्षा 15 जून को और दसवीं की परीक्षा 24 मई को समाप्त होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Mishra

•

Updated: 12 Mar 2022, 12:24 PM IST

cbse.jpg

CBSE Board Exam Date: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। बोर्ड की ओर से जारी की गई थी तारीखों के तहत 26 अप्रैल से बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। पिछले लंबे समय से छात्रों को सत्र दो की परीक्षाओं का इंतजार था। जिसके बाद अब सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के छात्रों की परीक्षा की तारीखें की घोषणा कर दी हैं।

पैटर्न में हुआ परिवर्तन

CBSE Board Exam Date: कोरोना महामारी के चलते सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के पैटर्न में परिवर्तन किया गया है। पहले ही जहां सत्र की परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है वहीं कक्षा बारहवीं के सत्र दो की परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल से किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा की ओर से परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 12वीं की परीक्षा 15 जून को और दसवीं की परीक्षा 24 मई को समाप्त होगी।

ये है पैटर्न

कोरोना महामारी के कारण सीबीएसई ने पिछले सत्र 10वीं व 12वीं की परीक्षा दो सत्रों में कराने का निर्णय लिया था। पहले सत्र की परीक्षा नवंबर-दिसंबर में संपन्न हो चुकी हैं। 12वीं के दूसरे सत्र की परीक्षा की शुरुआत entrepreneurship और beauty of wellness विषय के पेपर के साथ होगी। ‌

दो माई से मुख्या परीक्षा

मुख्य परीक्षा की शुरुआत 2 मई से हिंदी इलेक्टिव व हिंदी कोर विषय के साथ होगी। अंतिम पेपर 15 जून को साइकोलॉजि का होगा। दसवीं की शुरुआत 26 अप्रैल को पेंटिंग के पेपर से होगी, जबकि अंतिम पेपर 24 मई को इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी का आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: बाबा की सरकार बनने के बाद पुरानी पेंशन बहाली का अब क्या होगा? जानें क्या है योगी सरकार की मंशा

जेईई मेंस की परीक्षा को ध्यान में रख के बनाया गया शेड्यूल

सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा का कार्यक्रम जेईई मेंस परीक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। दोनों कक्षाओं के मुख्य विषयों की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त विषयों की परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी। सीबीएसई ने परीक्षा तिथियों को जेईई मेंस परीक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया है जिससे कि विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें: नाक की हड्डी टूटी, श्वास नली में भर गया खून, जानें तेंदुए के साथ क्या हुआ