
10वीं, 12वीं के पेपर पैटर्न में बदलाव, अब इस तरह के पूछे जाएंगे प्रश्न, 10 फीसदी केस स्टडी से जुड़े होंगे सवाल
लखनऊ. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं के पेपर पैटर्न में बदलाव किया है। सीबीएसई की 10वीं की प्री बोर्ड परीक्षा हाल ही में खत्म हुई है। इस दौरान छात्रों से किसी एक विषय पर सबसे ज्यादा सवाल पूछे गए। उधर, लॉकडाउन में स्कूल बंद होने से पढ़ाई प्रभावित होने के कारण कई विषयों को कोर्स से कम कर दिया गया। इस वजह से परीक्षा में प्रश्नों की संख्या भी कम रही। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के बदले पैटर्न के अनुसार, पार्ट का विभाजन कई खंडों में किया जाएगा। इससे छात्रों के लिए ही आसानी होगी। पेपर मॉडल इस तरह से बनाया गया है कि छात्रों को जवाब देने में आसानी हो। छात्र रटने के बजाय विषय को समझ कर जवाब दे सकेंगे। 10 फीसदी प्रश्न केस स्टडी से पूछे जाएंगे। इसी तरह अकाउंटेंसी- प्रश्न पत्र का खंड दो की जगह चार रहेगा।
पेपर पैटर्न में बदलाव
80 अंकों के पेपर में पास होने के लिए 27, 70 अंकों के पेपर में 23 और 30 अंकों के प्रैक्टिकल में 10 अंक पाना होगा।इंटरनीडिएट प्रश्न पत्र में किए गए बदलाव में इतिहास में अब 31 के स्थान पर 30 प्रश्न होंगे। ऑब्जेक्टिव वाले 20 प्रश्नों की संख्या को घटाकर 15 कर दिया गया है। विषय आधारित केस स्टडी के तीन प्रश्न पूछे जाएंगे। मैप छह नबंर की जगह पांच नंबर का होगा। मनोविज्ञान में 32 की जगह 31 प्रश्न रहेंगे। जीव विज्ञान में प्रश्न की संख्या 27 से बढ़ाकर 33 प्रश्न कर दी गई है।
उधर, हाईस्कूल के पेपर पैटर्न में जो बदलाव किए गए हैं उसके मुताबिक विज्ञान विषय में 32 की जगह अब 36 प्रश्न पूछे जाएंगे। गणित में केस स्टडी के चार प्रश्न होंगे। ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की संख्या 20 से घटाकर 16 कर दी गई है। इसी तरह सामाजिक विज्ञान में बहुविकल्पीय प्रश्नों की संख्या 20 से कम करके 16 प्रश्न कर दी गई है।
Updated on:
11 Dec 2020 11:15 am
Published on:
11 Dec 2020 11:14 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
