30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

School Admission: स्कूल में पहली की दाखिला के लिए बढ़ गई तारीख, घर बैठे ऑनलाइन ऐसे कर सकते हैं आवेदन

Central School Admission Date Extended: यदि आपने अपने बच्चे का पहली कक्षा में दाखिला किसी कारणवश नहीं करा पाए या केवी में कराना चाहते हैं तो केंद्रीय विद्यालय में पहली कक्षा की रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Snigdha Singh

•

Updated: 11 Apr 2022, 6:28 PM IST

Central School Admission Registration Date Extended of Class 1

Central School Admission Registration Date Extended of Class 1

केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा केंद्रीय विद्यालयों की पहली कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया। जिसने अब तक अपने बच्चे का दाखिला नहीं कराया या जो कराना चाहते हैं तो अभी 13 अप्रैल तक ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे बैठे ही रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए आसान तरीका बताया गया है। बता दें कि केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ाने का नोटिफिकेशन जारी किया है।

केंद्रीय विद्यालय में पहली कक्षा की रजिस्ट्रेशन की तिथि बार फिर आगे बढ़ गई है। दरअसल, बच्चों की उम्र को लेकर फैसला न हो पाने पर तिथि बढ़ा दी गई हैं। दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) को रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 11 अप्रैल थी, जिसे अब बढ़ाकर 13 अप्रैल 2022 कर दिया गया है। इसके लिए एप्लीकेशन फॉर्म केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in से हासिल कर ऑफलाइन भरकर जमा कर सकते हैं। या फिर ऑनलाइन ही रजिस्ट्रेशन कर ले।

यह भी पढ़े - क्या आप भी जानते हैं चीटियां भी होती हैं बीमार, जानिए कैसे करती हैं अपना इलाज

क्यों बढ़ गई रजिस्ट्रेशन की तारीख

केंद्रीय विद्यालय की पहली कक्षा में एडमिशन की कम से कम उम्र (Minimum Age) 5 साल से बढ़ाकर 6 साल करने के मसले पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने डेडलाइन बढ़ाने का आदेश दिया है। बता दें कि केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 में प्रवेश के लिए एप्लीकेशन की प्रॉसेस 28 फरवरी से ही जारी है।

यह भी पढ़े - अब भी क्यों लोगों के जुबां पर राजा भैया के तालाब की कहानी, जानिए क्या है खौफनाक दास्तां

ऑनलाइन ऐसे कर सकते हैं आवेदन

सबसे पहले केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं। होम पेज पर दिख रहे रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां भरकर रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस कंप्लीट करें। आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करने के बाद आवेदन पत्र भरें। मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। सबमिट के बटन पर क्लिक करें। भरे गए एप्लीकेशन की कॉपी डाउनलोड करके सेव कर लें और बेहतर होगा कि उसका प्रिंट आउट भी निकालकर रख लें। फॉर्म भरने के बाद यूनीक एप्लीकेशन सबमिशन कोड मिलेगा। ध्यान रहे यह कोड लॉगिन के लिए मिलने वाले लॉगिन कोड से अलग होता है। दाखिले के समय सभी दस्तावेज ओरिजनल जमा करने होते हैं