कई कंपनी ने एसी के विकल्प के तौर पर काफी सस्ते यंत्र तैयार किए हैं। जो ठंडी हवा देने का काम करते हैं। इन यंत्रों को मिनी एसी कहकर बुलाया जा रहा है। कई कंपनियों की ओर से इस तरीके के यंत्र उपलब्ध कराए गए हैं जिनकी कीमत डेढ़ सौ रुपए से लेकर डेढ़ हजार रुपए तक है। इन मिनी एसी को खरीदकर काफी हद तक गर्मी से निजात पाई जा सकती है। इन एसी को लगाना भी काफी आसान है या एसी पोर्टेबल होते हैं जिसे आप आसानी से एक स्थान से उठाकर दूसरे स्थान पर रख सकते हैं। वहीं, सिर्फ लाइट से कनेक्ट कर यह चलने लगते हैं जो थोड़ी देर में छोटे कमरे को ठंडा करने में सक्षम बताए जा रहे हैं।