30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सात दिनों में जमा नहीं किया ई-चालान तो फिर होगी बड़ी मुश्किल, ऐसे चेक करें E-Challan का स्टेटस, घर बैठे भर सकते हैं जुर्माना

E-Challan in UP : अगर आपने हेलमेट नहीं पहना। सीट बेल्ट नहीं लगाई। रॉन्ग साइड चल रहे रहे हैं। रेड लाइट पार की। तेज रफ्तार ड्राइविंग की या फिर नो पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा किया तो चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से आपको ऑटो चालान हो जाएगा। राजधानी लखनऊ के 100 से अधिक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 23 Oct 2021, 3:07 PM IST

Check your E Challan status and know E Challan payment method

लखनऊ. E-Challan in UP : कई बार आप जाने-अनजाने में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर बैठते हैं। चौराहे पर पुलिसकर्मी नहीं दिखा तो फर्राटा भरते हुए सिग्नल तोड़कर निकल जाते हैं। आपको लगता है कि हमें कोई देख नहीं रहा है, लेकिन जब मोबाइल पर ई-चालान (E-Challan) कटने का मैसेज आता है तो पता चलता है कि आप 'पकड़े' गये हैं। दरअसल, चौराहों पर लगे हाई-स्पीड कैमरे (CCTV) आपको देख रहे होते हैं, जो ट्रैफिक उल्लंघन करते ही आपके मोबाइल पर जुर्माना भरने का मैसेज भेज देते हैं।

राजधानी लखनऊ के 132 चौराहों पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) और पैन टिल्ट जूम (पीटीजेड) और फिक्सड कैमरे लगे हैं। इनकी कवरेज रेंज 50 से 300 मीटर है जो आप पर पैनी नजर रखते हैं। अगर आपने हेलमेट नहीं पहना। सीट बेल्ट नहीं लगाई। रॉन्ग साइड चल रहे रहे हैं। रेड लाइट पार की। तेज रफ्तार ड्राइविंग की या फिर नो पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा किया तो चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से आपको ऑटो चालान हो जाएगा। बशर्ते, आपका मोबाइल नंबर आरसी के साथ अपडेटेड हो। नहीं तो फिर आपके एड्रेस पर चालान की कॉपी भेजी जाएगी। 07 दिनों के अंदर आपको ई-चालान जमा करना होगा, नहीं किया तो फिर कोर्ट के जरिए नोटिस भेजी जाएगी।

परिवहन विभाग की वेबसाइट पर चेक करें ई-चालान का स्टेटस
परिवहन विभाग की वेबसाइट या एम परिवहन एप के जरिए आप अपने ई-चालान की जानकारी हासिल कर सकते हैं। मसलन, आपने कौन सा ट्रैफिक रूल तोड़ा है। कितना जुर्माना भरना होगा। ई-चालान का स्टेटस पता करने के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ई-चालान वेबसाइट पर जाएं। यहां आपको चालान स्टेटस की चेक करने के तीन विकल्प मिलेंगे। चालान नंबर, वाहन नंबर और ड्राइविंग लाइसेन्स नंबर का। इनमें से किसी एक को चुनना है। इसके बाद नीचे दिया गया Captcha Code फीड करें। Get Details के विकल्प पर क्लिक करते ही आपके चालान का स्टेटस दिखने लगेगा। ई-चालान का भुगतान भी वेबसाइट (echallan.parivahan.gov.in) के जरिए ऑनलाइन तरीके से कर सकते हैं। कुछ आसान फॉर्मेल्टीज के बाद आप यहां पेमेंट कर सकते हैं। ऑनलाइन भुगतान करते ही आपका चालान जमा हो जाएगा।


यह भी पढ़ें : लखनऊ के 132 चौराहों पर लगे ANPR कैमरे, ट्रैफिक रूल्स तोड़ते हो जाएगा चालान