
मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलिकॉप्टर की खेत में इमर्जेंसी लैंडिंग करानी पड़ी
Chief Election Commissioner:केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार बुधवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के दौरे पर पहुंचे हुए थे। उस हेलिकॉप्टर में केंद्रीय चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और उत्तराखंड के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे शामिल थे। इसी दौरान उसके हेलिकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बुधवार को केंद्रीय चुनाव आयुक्त और उत्तराखंड के उप मुख्य निर्वाचन देहरादून से हेलिकॉप्टर से ट्रेकिंग के लिए मुनस्यारी के मिलम जा रहे थे। खराब मौसम के कारण उनके हेलिकॉप्टर की एक खेत में इमर्जेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इससे पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया था। हालांकि इमरजेंसी लैंडिंग सफल रही।
मुख्य चुनाव आयुक्त जब मिलन की ओर निकल रहे थे, उसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया था। खराब मौसम के कारण पायलट को आगे खतरा महसूस हुआ।पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए हेलिकॉप्टर की पास में ही एक खेत में आपातकालीन सुरक्षित लैडिंग करा दी। तब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली। मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
Updated on:
16 Oct 2024, 3:16 PM IST
Published on:
16 Oct 2024, 3:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.