10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम के न मिलने पर विधानसभा के सामने शिक्षक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाई जान

लखनऊ विधानसभा के सामने चित्रकूट से आए फूलचंद्र यादव नाम के एक शिक्षक ने आत्मदाह का प्रयास किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 25 Aug 2018, 4:56 PM IST

lucknow news

सीएम के न मिलने पर विधानसभा के सामने शिक्षक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाई जान

लखनऊ. राजधानी लखनऊ विधानसभा के सामने चित्रकूट से आए फूलचंद्र यादव नाम के एक शिक्षक ने आत्मदाह का प्रयास किया। ऐसा करने का कारण है कि चित्रकूट में ही उसके स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। इनकी योजना मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी परेशानी कहने की थी लेकिन मुख्यमंत्री के लखनऊ में न होने की वजह से उन्होंने आत्मदाह का प्रयास किया। उनको वहां मौजूद पुलिस वालों ने बचाया।

पुलिस से नहीं मिल रही मदद

चित्रकूट के शंकर बाजार कर्वी निवासी फूलचंद्र यादव ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के प्रबंधक हैं। इस स्कूल की स्थापना उनके पिता रामदास यादव ने 1985 में की थी। स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य शिवलाल 2017 में ही रिटायर हो गए थे। लेकिन रिटायर होने के बाद वे स्कूल के छात्र-छात्राओं की फीस फर्जी तरीके से अपने खाते में जमा करा रहे हैं। इसके अलावा भीखमपुर के रहने वाले एक शख्स को फर्जी प्रधानाचार्य बनाकर लाखों रुपये फीस के रुप में हड़पे जा रहे हैं। ऐसा कर वे स्कूल पर पूरी तरह से कब्जा कर लेना चाहते हैं। मामले में पुलिस कंप्लेन भी कई बार की जा चुकी है लेकिन कोई मदद नहीं मिली। उनके खिलाफ कई जालसाजी के मुकदमे भी दर्ज हैं फिर भी पुलिस मामले में जांच नहीं कर रही है

जालसाजी के कई मुकदमे दर्ज

इसी बात से परेशान फूलचंद्र यादव लखनऊ में मुख्यमंत्री से अपनी व्यथा कहने आए थे लेकिन मुख्यमंत्री के न मिलने पर उन्होंने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।

पीड़ित का कहना है कि ये लोग दबंग प्रवृत्ति के हैं और इनके खिलाफ जालसाजी के कई मुकदमे भी दर्ज हैं, फिर भी पुलिस मामले की जांच नहीं कर रही है। पीड़ित ने कहा कि आरोपी उसे जानमाल की धमकी दे रहे हैं। उसने सीएम से मामले में जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की है।