CM Yogi Action: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के अनुरोध पर ललितपुर के जमरार बांध से टीकमगढ़ को 0.72 एमसीएम पानी की आपूर्ति करने पर सहमति जताई है। दरअसल, टीकमगढ़ शहर में पेयजल संकट को दूर करने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था। इस पत्र के जवाब में योगी आदित्यनाथ ने ललितपुर जिले के जमरार बांध से 0.72 एमसीएम पानी टीकमगढ़ शहर को देने की सहमति जताई है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की इस पहल से टीकमगढ़वासियों को जल्द ही पानी की समस्या से निजात मिलेगी।