निजी मेडिकल कॉलेजों की निगरानी करेंगे नोडल अधिकारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश देते हुए कहा कि लखनऊ के केजीएमयू डेडिकेटेड अस्पताल में नोडल अधिकारी कैंप करें। साथ ही नोडल अधिकारी सभी निजी मेडिकल कॉलेजों की निगरानी करें। लखनऊ के एरा, इंटीग्रल, टीएस मिश्रा, हिंद, मेयो, प्रसाद व सक्सेना निजी मेडिकल कालेजों को राज्य सरकार ने कोविड उपचार के लिए टेकओवर किया है।