भोज से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सांसदों की बैठक बुलाई। मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में सांसदों के अभिनंदन के अलावा उपचुनाव की रणनीति पर भी चर्चा हुई। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय, संगठन महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा, सह-प्रभारी गोवर्धन भाई झड़पिया, नरोत्तम मिश्रा, दुष्यंत गौतम, स्मृति ईरानी, संजीव बालियान, हरीश द्विवेदी, रवि किशन, रमापति राम त्रिपाठी, कौशल किशोर आदि मौजूद रहे।