29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Monsoon Session : सदन में गूंजा ‘अब्बा जान’ का मुद्दा, सीएम योगी ने सपा पर कसा तंज

UP Assembly Monsoon Session- सत्र के पहले दिन सपा-कांग्रेस का जमकर हंगामा, 35 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट आज होगा पेश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 17 Aug 2021, 6:45 PM IST

 cm yogi adityanath over abba jaan in up assembly monsoon session

लखनऊ. UP Assembly Monsoon Session- उप्र विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से शुरू हुआ। सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही। सपा के तमाम विधायक विधानसभा के बाहर चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर आकर बैठ गये और प्रदर्शन करने लगे। अलग-अलग मुद्दों को लेकर उनके हाथ में तख्तियां थीं। उन्होंने वहां जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में जब बोल रहे थे तब एक बार फिर 'अब्बा जान' का मुद्दा उठा। इस पर सपा विधायकों ने हंगामा किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, समाजवादी पार्टी को मुस्लिमों का वोट चाहिए लेकिन उन्हें अब्बा जान से परहेज है।

कांग्रेस ने अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया
सरकार की नीतियों को लेकर प्रदर्शन केवल समाजवादी पार्टी ने ही नहीं किया बल्कि कांग्रेस ने भी अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया। पार्टी के तमाम विधायक कांग्रेस कार्यालय से रिक्शा चलाकर विधानसभा पहुंचे।

आज पेश होगा अनुपूरक बजट
अब बुधवार को सदन में सरकार इस साल का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि अनुपूरक बजट करीब 35 हजार करोड़ रुपए का हो सकता है। मानसून सत्र 24 अगस्त तक प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें : यूपी विधानमंडल मानसून सत्र के पहले दिन सपा-कांग्रेस का जमकर हंगामा

बिकरू कांड की जांच रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश
कानपुर नगर के बिकरू गांव में अपराधियों के 8 पुलिसकर्मियों की हत्या और मुठभेड़ में मारे गए अपराधियों मामले में न्यायमूर्ति बीएस चौहान की अध्यक्षता में गठित जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है।

सहयोग का आश्वासन: सीएम योगी
मुख्यमंत्री तथा नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने सत्र के सुचारु संचालन में सत्ता पक्ष की ओर से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया। सीएम ने कहा कि, मानसून सत्र में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा-परिचर्चा के लिए सरकार पूरी गंभीरता और विश्वास के साथ सदन की कार्यवाही को आगे बढ़ाने में मदद करेगी।

यह भी पढ़ें : अफगानी छात्रा का दर्द- तालिबानी कठमुल्लों को पता चला, पढ़ाई कर रही तो परिवारवालों को मार डालेंगे