मुख्यमंत्री बनने के एक साल बाद योगी आदित्यनाथ मंगलवार को सुलतानपुर में पहुंचे थे। यहां उन्होंने स्कूल चलो अभियान एवं राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का शुभारम्भ किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि महात्मा गांधी ने पंचायती राज आने से अखण्ड भारत का जो सपना देखा था, वही सकंल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 2014 में लिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार गांवों में शहर जैसी सुविधायें उपलब्ध कराने के लिये तत्पर है। इस दौरान सीएम योगी ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और कहा कि इलाज के लिए मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। इसके लिए जल्द ही सारी सुविधाएं मुहैया करायी जाएंगी।