सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस तरह की याचिकाओं के लिए कोर्ट के पास वक्त नहीं है। जज लोया की मौत बिल्कुल सामान्य थी। कोर्ट ने आगे कहा कि कहा कि आपसी मतभेद के लिए कोर्ट का सहारा ना लिया। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने इस मामले में अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट के सभी जजों पर गलत तरीके के आरोप लगाए गए हैं। ऐसा कोई कारण नहीं है कि उनके साथ यात्रा कर रहे दूसरे जजों पर शक किया जाए। याचिका डालने पर कोर्ट ने कहा कि यह न्यायपालिका को बदनाम करने की साजिश है।