13 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी ने साधा सपा-कांग्रेस पर निशाना, समाजवाद पर दिया बड़ा बयान

उन्होंने जहां पूर्व प्रधानमंत्री के समाजवादी विचारों की सराहना की तो वहीं समाजवाद के नाम पर फैलाए जा रहे जातिवाद और गुंडावाद को बेनकाब करने का आह्वान किया।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Jul 08, 2018

CM Yogi

CM Yogi

लखनऊ. सीएम योगी ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी, बसपा व कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने जहां पूर्व प्रधानमंत्री के समाजवादी विचारों की सराहना की तो वहीं समाजवाद के नाम पर फैलाए जा रहे जातिवाद और गुंडावाद को बेनकाब करने का आह्वान किया। सीएम योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनकी 11वी पुण्यतिथि पर पुस्तक 'संसद में दो टूक-2' का विमोचन किया।

सीएम योगी ने साधा निशाना-

सीएम योगी ने आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के बारे में बताते हुए कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर ने मूल्यों के साथ कभी समझौता नहीं किया। चंद्रशेखर के जीवन में एक अजीब सा फक्कड़पन था। देश के लोकतंत्र को कमज़ोर करने की जो शरारतपूर्ण कोशिश हुई थी उसके खिलाफ चंद्रशेखर ने आवाज उठाई थी। उन्होंने आगे कहा कि बहुत सारे लोग अपने आप को समाजवादी कहते हैं, लेकिन वास्तव में समाजवाद क्या होना चाहिए, उसके आदर्श प्रतिमूर्ति के रूप में चंद्र शेखर जी को रखा जा सकता है। समाजवाद के नाम पर परिवारवाद को उन्होंने कभी बढावा नहीं दिया। परिवारवाद और गुंडवाद करना समाजवाद नहीं है। चंद्रशेखर इसके सख्त खिलाफ थे।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आपातकाल के नाम पर लोकतंत्र का गला घोटने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। चंद शेखर ने इंदिरा गांधी और कांग्रेस के खिलाफ आवाज उठाई थी।

“संसद में दो टूक भाग-2′ पुस्तक का हुआ विमोचन-

विधानसभा के सेंट्रल हॉल में रविवार को पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने की। प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वामी प्रसाद मौर्य, रमापति राम शास्त्री आदि मौजूद रहे। चन्द्रशेखर ट्रस्ट द्वारा इस कार्यक्रम को आयोजन हुआ जिसके अंतर्गत पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर पर लिखी गई पुस्तक 'संसद में दो टूक भाग-2′ का विमोचन किया गया। यह पुस्तक उनके संसद में दिए भाषणों पर है।

भाजपा एमएलसी यशवंत सिंह हैं संयोजक-

चंद्रशेखर ट्रस्ट पिछले 6 वर्षों से पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर एक पुस्तक रिलीज करता है। इस ट्रस्ट के संयोजक चंद्रशेखर के शिष्य और भाजपा एमएलसी यशवंत सिंह हैं। आपको बता दें कि यशवंत सिंह ने अपनी एमएलसी सीट सीएम योगी के लिए छोड़ी थी और सपा से इस्तीफा दे दिया था। जब यशवंत सपा में थे तब चंद्रशेखर पर लिखी पुस्तकों का विमोचन मुलायम सिंह यादव व अखिलेश ने किया था। पिछले वर्ष से यह जिम्मेदारी सीएम योगी निभा रहे हैं।