यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम यहां चर्चा में भाग ले रहे हैं, उस समय 56.25 करोड़ से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज में डुबकी लगा चुके हैं। जब हम सनातन धर्म, मां गंगा, भारत या महाकुंभ के खिलाफ कोई बेबुनियाद आरोप लगाते हैं या फर्जी वीडियो बनाते हैं तो यह इन 56 करोड़ लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने जैसा है।