लखनऊ. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत 23 मार्च को वाराणसी पहुंचेंगे। मोहन भागवत छह दिन के प्रवास पर वाराणसी आ रहे हैं। अपने प्रवास के दौरान मोहन भागवत काशी में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वर्ष 2025 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले आयोजनों की तैयारियों का जायजा भी लेंगे। अभी सर संघ चालक मोहन भागवत वाराणसी प्रवास पर है। जहां, पर योगी आदित्यनाथ ने उनसे मुलाकात का शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है।