26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी सरकार का बड़ा फैसला, भाजपा की पूर्व विधायक को बनाया राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष

योगी सरकार ने 2019 चुनाव से पहले भाजपा में जिम्मेदारियां बांटना शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Aug 02, 2018

CM yogi

CM yogi

लखनऊ. योगी सरकार ने 2019 चुनाव से पहले भाजपा में जिम्मेदारियां बांटना शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आज भाजपा की पूर्व विधायक विमला बाथम को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। तो वहीं सुषमा सिंह और अंजू चौधरी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। योगी सरकार ने विशेष गुप्ता को राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का अध्यक्ष बनाया है।

ये भी पढ़ें- अमित शाह को काला झंडा दिखाने वाली नेहा यादव से अखिलेश यादव ने की मुलाकात, की बड़ी घोषणा, बसपा-भाजपा में हड़कंप

विमला बाथम नोएडा से भाजपा विधायक रह चुकी हैं। नोएडा -61 निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार के रूप में नामित होने से पहले उन्होंने भाजपा संगठन में जिला और राज्य स्तर पर कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

ये भी पढ़ें- सीएम योगी ने इस बड़े मुद्दे पर सपा-बसपा को लेकर किया बड़ा ऐलान, भाजपा-सपा में मची खलबली

उपचुनाव में मिली थी बड़ी जीत-

वह उपचुनाव में निर्वाचित हुईं, जिसमें उन्होंने लगभग 60,000 वोटों के विशाल अंतर से यह चुनाव जीता। इसमें उन्हें कुल 63.5% मतदान मिला। यह उप-चुनाव तब हुआ जब महेश शर्मा ने 15वें लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सीट खाली कर दी।

ये भी पढ़ें- अमर सिंह ने राजबब्बर को दिया करारा जवाब, कर दिया बड़ा ऐलान, सपा-बसपा में मची खलबली

विमला बाथम का जन्म पारंपरिक बिजनेस परिवार में शाहजहांपुर में हुआ था। उन्होंने शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई की, वहीं हिंदी में एमए के लिए उन्होंने बरेली का रुख किया। कानपुर के रूप नारायण बाथम से शादी के बाद वो दिल्ली चली गईं, जहां नोएडा में उन्होंने अपना आगे की जीवन व्यतीत किया।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, कार्यक्रम खत्म होते ही कर दिया ये ऐलान, बसपा-कांग्रेस में मची खलबली

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी से ज्यादा वायरल हो रहा सपा का 40 second का यह वीडियो, किए कई बड़े खुलासे..