15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस राज्यपाल के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख, दिया बड़ा बयान

पीएम मोदी से लेकर राष्ट्रपति ने शोक संदेश जारी किया है.

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Aug 14, 2018

CM yogi

CM yogi

लखनऊ. छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजी दास टंडन का रायपुर के मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। पीएम मोदी से लेकर राष्ट्रपति ने शोक संदेश जारी किया है, तो वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी बलरामजी दास टंडन के निधन पर गहरा दुख जताया है।

सीएम योगी ने कहा ये-

सीएम योगी ने सोशल मीडिया ट्विटर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजी दास टंडन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बलरामजी दास टंडन ने अपना जीवन राष्ट्र की सेवा के प्रति समर्पित कर दिया था। उनके निधन से जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई किया जाना कठिन है। सीएम योगी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।

दिल का दौरा पड़ने से हुई मृत्यु-

रायपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें राजभवन के अस्पताल में प्रारंभिक जांच के तुरंत बाद रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

6 बार बने थे विधायक, 2014 को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का संभाला पद-
उन्होंने 18 जुलाई 2014 को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का पदभार संभाला था। उनका जन्म 1 नवंबर 1927 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, लाहौर से स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी। बाद में वह लगातार सामाजिक और सार्वजनिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। समाज सेवा और जनकल्याण कार्य करने की वजह से टंडन पंजाब की जनता के बीच काफी मशहूर थे। वे सन् 1953 से 1967 के बीच अमृतसर में नगर निगम पार्षद और वर्ष 1957, 1962, 1967, 1969 और 1977 में अमृतसर से विधानसभा के सदस्य के तौर पर चुने गए। 1997 के विधानसभा चुनाव में वह राजपुरा विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए थे।