26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जहरीली शराब बेचने वालों पर होगी गैंगस्टर की कार्रवाई, संपत्ति भी निलाम करेगी योगी सरकार

Highlights: -शनिवार को सभी जिला प्रशासन को जारी किए गए आदेश -कई जिलों में जहरीली शराब पीकर लोगों की हो चुकी मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 22 Nov 2020, 10:15 AM IST

CM Yogi

CM Yogi

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश जहरीली और अवैध शराब बेचने वालों की अब खैर नहीं है। कारण, लखनऊ (Lucknow) और प्रयागराज (Prayagraj) समेत कई जिलों में जहरीली शराब (Poisonous Whisky) पीने से हुई लोगों की मौत (Death) की घटनाओं को सीएम योगी (CM Yogi) ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं। इस कड़ी में सीएम ने जहरीली शराब बेचने में संलिप्त लोगों के खिलाफ गैंगस्टर कानून (Gangster Act) के तहत कार्रवाई करने और ऐसे लोगों की संपत्ति जब्त (Property Seize) करने आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें: शादी समारोह में शामिल हो सकेंगे सिर्फ 100 लोग, बैंड-बाजा और बारात चढ़त पर भी रोक

दरअसल, इस बाबत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (Information Dept) द्वारा शनिवार को विज्ञप्ति जारी की गई। जिसके मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने इस घटना में सभी संबंधित लोगों की जवाबदेही तय करते हुए इनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह निर्देश भी दिया है कि जब्त की गई संपत्ति की नीलामी करते हुए उससे प्राप्त धनराशि से पीड़ित परिवारों की मदद की जाए।

यह भी पढ़ें: रामपुर में थानेदार बनी बेटी के चालान काटने पर हंगामा करने वाले सपा नेता काे एसपी ने किया गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को प्रयागराज में गंगापार फूलपुर थाना अंतर्गत अमिलिया गांव में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई और 16 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच, पुलिस ने देशी शराब की दुकान चलाने वाले तीन लोगों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने उक्त शराब की दुकान को सील कर दिया है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में अभी तक छह लोगों की मृत्यु हुई है और 16 लोग अस्पताल में भर्ती हैं जिसमें सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।