
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग को कड़ा निर्देश देते हुए कहाकि, यूपी के सभी जिलों में साइबर क्राइम थाने की स्थापना की जाए। आज के वक्त में साइबर सिक्योरिटी अहम विषय है। पुलिस परिक्षेत्र के बाद अब प्रदेश के हर जिले में एक साइबर क्राइम थाना की स्थापना की आवश्यकता है। इस बारे में यथाशीघ्र विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करें। साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिए अब यह समय की मांग है।सीएम योगी ने कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के संकल्प की पूर्ति में 'सेफ सिटी परियोजना' अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। प्रदेश में इस परियोजना के माध्यम से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत मॉडर्न कंट्रोल रूम, पिंक पुलिस बूथ, आशा ज्योति केंद्र, सीसीटीवी कैमरे, महिला थानों में परामर्शदाताओं के लिए हेल्प डेस्क, बसों में पैनिक बटन व अन्य सुरक्षा उपायों को लागू करने में सहायता मिली है।
ड्रग माफिया के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करें अफसर
सीएम योगी ने शनिवार को गृह विभाग के साथ बैठक किया। सीएम योगी ने कहाकि, प्रदेश में मादक पदार्थों के अवैध निर्माण, खरीद-फ़रोख़्त और ड्रग ट्रैफिकिंग के विरुद्ध अभियान को और तेज करने की आवश्यकता है। इस दृष्टि से संवेदनशील जिलों में सतर्कता और इंटेलिजेंस को और बेहतर करना होगा। अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बढ़ाई जाए। गृह विभाग के साथ-साथ नगर विकास व ग्राम्य विकास विभाग को भी इस अभियान में सहयोग करना होगा। बेहतर समन्वय के साथ ड्रग माफिया के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट का निर्माण कार्य तेज करें
सीएम योगी ने निर्देश जारी करते हुए कहाकि, लखनऊ में निर्माणाधीन फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट के कार्य तेजी संग पूरा किया जाए। गांधीनगर, गुजरात स्थित नेशनल फॉरेंसिक यूनिवेसर्टी के सहयोग से यहां के लिए सर्टिफिकेट, डिप्लोमा व डिग्री पाठ्यक्रम तैयार कराए जाएं।
Published on:
29 Oct 2022, 2:44 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.