
CM Yogi
लखनऊ. प्रदेश में पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए यूपी सरकार ने 9 करोड़ पौधे लगाने की तैयारी कर ली है और 15 अगस्त को इन्हें लगाया जाएगा। खुद सीएम योगी ने 15 अगस्त को 9 करोड़ पौधरोपण की तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सीएम योगी ने पौधा लगाते वक्त लोगों से सेल्फि लेने के लिए भी कहा है।
बेस्ट सेल्फि लेने वाले को मिलेगा पुरस्कार-
15 अगस्त को यूपी के सभी जिलों में पौधारोपण किया जाएगा। यहीं नहीं, सीएम योगी ने यह भी कहा है कि सभी जिलों में पौध लगाते हुए बेस्ट सेल्फी लेने वाले को दो अक्टूबर मतलब गांधी जयंती के दिन पुरस्कृत भी किया जाएगा। सीएम योगी ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि जो पौधे लगाए जाएं, वो उसकी पूरी तरह से देखभाल व सुरक्षा भी करे।
ये भी पढ़ें-
ये लोग रहे मौजूद-
शुक्रवार की हुई समीक्षा बैठक में सीएम ने वन मंत्री दारा सिंह चौहान, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, मुख्य सचिव डॉ. अनूप चन्द्र पांडेय समेत अन्य वरिष्ठ अफसरों को कहा कि पौधरोपण को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाना बेहद जरूरी है।
पौधारोपण से जुड़े दिए गए यह भी निर्देश-
सीएम योगी ने अन्य निर्देश देते हुए कहा कि पौधरोपण कार्यक्रम की ब्रांडिंग होनी चाहिए। प्रकृति संरक्षण के संदेश के बैनर लगवाए जाने चाहिए। जन्मदिन, विवाह जैसे शुभ मौको पर पौधरोपण के लिए लोगों को प्रेरित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों को भी इस अभियान में शामिल करना चाहिए।
Published on:
11 Aug 2018, 5:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.