
लखनऊ. योगी सरकार ने आज फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किए हैं। यूपी में 11 सीनियर IAS अफसरों का तबादले किए गए हैं। प्रतीक्षारत आईएएस अधिकारी मनीष चौहान को मुख्यमंत्री कार्यालय (पंचम तल) में सचिव का पद दिया गया है। मनीष हाल ही में राजस्थान से लौटे हैं। कुछ समय से निदेशक खनन के खाली चल रहे पद पर डा. रौशन जैकेब की तैनाती हुई है। जल्द डीएम व कमिश्नर पदों पर भी फेरबदल होगा। निम्न देखें सूची-
- एमवीएस रामी रेड्डी सचिव सहकारिता
- अजय चौहान यूपी आवास आयुक्त
- धीरज साहू आबकारी आयुक्त बने रहेंगे
- मनीष चौहान सचिव मुख्यमंत्री बनाए गए
- रोशन जैकब निदेशक खनन बनाई गईं
- देवेंद्र कुशवाहा विशेष सचिव गोपन
- संजय कुमार सिंह विशेष सचिव नियुक्ति
- आलोक यादव ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बिजनौर
- आलोक टंडन से सीईओ ग्रेटर नोएडा का पद हटा, नोएडा के सीईओ बने रहेंगे आलोक टंडन साथ ही नोएडा मेट्रो के एमडी भी बने रहेंगे।
- पार्थ सारथी सेन शर्मा सीईओ ग्रेटर नोएडा बनाए गए हैं
- मिनिष्ती एस अपर आयुक्त खाद्य औषधि प्रशासन बनीं, साथ ही उनको एआईजी स्टाम्प का भी चार्ज मिला है।
Published on:
15 Jun 2018, 9:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.