लखनऊ. कांग्रेस का कहना है कि यूपी में महिलाएं और बेटियां असुरक्षित हैं और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ दिन-रात सिर्फ अपनी सुरक्षा और आगामी आम चुनाव की तैयारी में व्यस्त हैं। कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि उत्तर प्रदेश में 2017 के चुनाव के समय भारतीय जनता पार्टी ने नारा दिया था-बहुत हुआ महिलाओं पर अत्याचार अबकी बार भाजपा सरकार, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लेकिन बीजेपी की सरकार बनने के बाद निरन्तर महिलाओं के साथ बलात्कार, हत्या और छेड़खानी की घटनाएं बढ़ रही हैं।