10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस मुद्दे पर योगी सरकार से नाराज हो गये नसीमुद्दीन सिद्दीकी, कर दिया बड़ा ऐलान

बांदा में पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला....

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Oct 07, 2018

nasimuddin siddiqui

इस मुद्दे पर बीजेपी से नाराज हो गये नसीमुद्दीन सिद्दीकी, कर दिया बड़ा ऐलान

बांदा. जिले में बढ़ती वारदातों पर पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है। बदहाल कानून-व्यवस्था के लिये उन्होंने सीधे तौर पर बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। अपने गृह जनपद बांदा आये नसीमुद्दीन ने हत्या और अपहरण पीड़ितों के घर गए। उनके परिजनों से मिले और मामले को विधान परिषद में उठाने और कार्रवाई न होने पर आंदोलन तक करने की बात कही।

अपने गृह जनपद बांदा आये नसीमुद्दीन सिद्दीकी अतर्रा पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक स्कूल प्रबंधक डीएस सोनी के परिजनों से मुलाक़ात की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन किया। अपहृत कजारिया टायल्स व्यवसायी प्रदीप सेंगर के घर भी नसीमुद्दीन पहुंचे और परिजनों से मिलकर उन्हें हौसला दिया, साथ ही शासन स्तर पर मामले को उठाने की बात की। आपको बता दें कि दो सप्ताह के अंदर बांदा में कजारिया टायल्स व्यवसाई प्रदीप सेंगर का अपहरण हुआ था, जिस पर अब भी पुलिस के हाथ खाली है। वहीं, अतर्रा में भी सरेशाम एक स्कूल प्रबंधक की गोली मारकर हत्या की गयी थी।

देखें वीडियो...