31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोट मांगने आज लखनऊ आएंगे शशि थरूर

Congress Inational President Election 2022 कांग्रेस का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन बनेगा इस सवाल पर राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त चर्चाएं हो रहीं हैं। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शशि थरूर आज अध्यक्ष पद के समर्थन में कांग्रेस नेताओं से वोट देने की गुजारिश करेंगे।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 16 Oct 2022, 10:48 AM IST

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोट मांगने आज लखनऊ आएंगे शशि थरूर

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोट मांगने आज लखनऊ आएंगे शशि थरूर

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव 2022 के लिए सोमवार 17 अक्टूबर को वोटिंग होगी। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच है। मुकाबला काफी रोचक है। कांग्रेस पर देश और प्रदेश की हर छोटी बड़ी पार्टी की नजर लगी हुई है। कांग्रेस का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन बनेगा इस सवाल पर राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त चर्चाएं हो रहीं हैं। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खरगे के बाद अब दूसरे प्रत्याशी शशि थरूर आज अध्यक्ष पद के समर्थन में कांग्रेस नेताओं से वोट देने की गुजारिश करेंगे। साथ शशि थरूर अपनी एक किताब के हिंदी अनुवाद का विमोचन भी करेंगे। इसके अतिरिक्त मीडिया से भी रुबरु होंगे। और उनके सामने यह साफ करेंगे कि, उनका कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना क्यों जरूरी है। इस चुनाव में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 1247 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

यूपी में रामेश्वर डूडी को रिटर्निंग ऑफिसर नामित

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर मतदान के लिए रामेश्वर डूडी को रिटर्निंग ऑफिसर नामित किया गया है। रामेश्वर डूडी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। प्रत्येक 200 मतदाताओं पर एक बूथ बनाया गया है। संगठन सचिव अनिल यादव ने सभी प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे मतदान में अवश्य हिस्सा लें।

यह भी पढ़े - यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी कौन हैं? जानें कई अनोखी बातें

मल्लिकार्जुन खरगे का वादा जीते तो उदयपुर चिंतन शिविर के संकल्प करेंगे लागू

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खरगे भी 12 अक्टूबर को लखनऊ आए थे। और आकर वोट मांगे थे। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, अगर वह जीते तो उदयपुर चिंतन शिविर के संकल्पों को अक्षरश: लागू करेंगे और 50 फीसदी टिकट 50 साल से कम उम्र के लोगों को देंगे। अब शशि थरूर भी मतदाताओं के सामने अपनी बात रखेंगे। वह आधुनिक सोच और आक्रामक शैली के लिए पहचाने जाते हैं।

यह भी पढ़े - Gujarat Assembly Election 2022 : कांग्रेस का सफाया करने गुजरात जाएंगे यूपी भाजपा के 5 दिग्गज, जानें इनका नाम

कांग्रेस अध्यक्ष पद 2022 चुनाव 17 अक्टूबर को

कांग्रेस अध्यक्ष पद 2022 के लिए चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। इस चुनाव के लिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसमें कांग्रेस डेलिगेट्स वोट कर सकेंगे। सोनिया गांधी, एआईसीसी महासचिव, राज्य प्रभारी, सचिव और संयुक्त सचिवों के साथ सुबह 24 अकबर रोड यानी कांग्रेस हेडक्वॉर्टर में वोट डालेंगी। कांग्रेस मुख्यालय के साथ-साथ देशभर में मौजूद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तरों में वोटिंग होगी। कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी (CEA) के सदस्य के अनुसार, 36 पोलिंग स्टेशन, 67 बूथ होंगे। इसमें उत्तर प्रदेश में 6 बूथ होंगे। 200 वोट्स के लिए एक बूथ बनाया गया है।