20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘प्रतिरोध की जगहों को खत्म मत कीजिए’, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने दी चेतावनी, बोले- डीलिमिटेशन पर विपक्ष एकजुट

Delimitation Bill: सुरेंद्र राजपूत बोले- प्रतिरोध की जगहें खत्म मत कीजिए, डीलिमिटेशन पर पूरा विपक्ष एकमत। अखिलेश-आज़म खान मुलाकात पर भी दी प्रतिक्रिया।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Aman Pandey

•

Oct 20, 2026

Surendra Rajput

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत (ANI Photo)

Congress Spokesperson Surendra Rajput: कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत के 'X' पोस्ट पर कहा, "पूरी दुनिया में जहां-जहां भी अन्याय होगा, अत्याचार होगा, अनाचार होगा, कदाचार होगा, वहां की जनता अपने-अपने एस्टैब्लिशमेंट के खिलाफ खड़ी होती है। हिंदुस्तान में अलग तरीके की बात है, हमारा प्रजातंत्र अलग तरीके का है। लेकिन रोष जनता में है, रोष को व्यक्त करने का तरीका अलग तरीके का है।

हम सरकार को चेतावनी देना चाहते हैं कि जंतर-मंतर जैसी जगह बंद मत कीजिए, ताकि लोग अपना रोष व्यक्त कर सकें। प्रतिरोध के स्वर को सुनिए, प्रतिरोध की जगहों को खत्म मत कीजिए। दुनिया में जो हो रहा है उसको आंख खोलकर देखिए, क्योंकि पूरी दुनिया में जो भी चीजें होती हैं वह सारी की सारी चीजें कहीं न कहीं एक दूसरे से रिलेटेड होती हैं…"

'डीलिमिटेशन के नाम पर साजिश कामयाब नहीं होने देंगे'

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि अब अटकलों पर हम कोई बयानबाजी नहीं करेंगे, लेकिन एक चीज तय है कि इंडिया गठबंधन के सारे लोग और जितने भी प्रमुख राजनीतिक दल हैं, सभी लोग डीलिमिटेशन पर और सभी लोग महिला आरक्षण पर एकमत हैं। महिला आरक्षण के नाम पर जो भारतीय जनता पार्टी डीलिमिटेशन बिल को पास कराना चाहती है, सारा का सारा प्रतिपक्ष, चाहे वह इंडिया गठबंधन का हो और चाहे इंडिया गठबंधन में जो लोग अब नहीं हैं, वह सब एकमत हैं। तो भारतीय जनता पार्टी अगर कोई साजिश रचना चाहती है, तो वह साजिश इंडिया गठबंधन कामयाब नहीं होने देगा, कांग्रेस पार्टी कामयाब नहीं होने देगी।

अखिलेश-आजम मुलाकात का स्वागत

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने अखिलेश यादव के 22 अक्टूबर को रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात करने पर कहा, "अच्छी बात है, उनकी पार्टी के नेता हैं, बहुत सीनियर नेता हैं। मुलायम सिंह के साथी हैं आजम खान और उन्हें दुश्मनी की भावनावश भारतीय जनता पार्टी प्रताड़ित कर रही है। राजनीतिक नहीं बल्कि क्रिमिनल दुश्मनी की तरीके से उनके साथ व्यवहार कर रही है, आजम खान के साथ क्रिमिनल की तरीके से व्यवहार किया जा रहा है। ऐसे में, अखिलेश यादव का अपने पारिवारिक सदस्य के पास जाना, अपनी पार्टी के बड़े नेता के पास जाना एक सुखद बात है। ताकि पूरे प्रदेश में यह संदेश भी जाए और आजम खान को भी इसका हौसला मिले।"

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग