27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, अखिलेश यादव का नाम शामिल

कर्नाटक में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Apr 21, 2018

Akhilesh yadav

Akhilesh yadav

लखनऊ. कर्नाटक में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। यूपी से कर्नाटक में स्टार कैंपेनर के रूप में कांग्रेस के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिस्ट में शामिल है। कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव के लिए आज शनिवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में 22 वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। इसी के साथ अखिलेश यादव समेच तीन लोगों के नाम लिस्ट में दिख रहे हैं। जिसका तात्पर्य यह है कि कांग्रेस यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वो दो अन्य नेता- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार और बिहार के पू्र्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से भी कर्नाटक में प्रचार करने के लिए बात करेगी। वहीं खबर आ रही है कि भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची में 40 लोगों को शामिल किया है। हालांकि उनकी लिस्ट अभी सामने नहीं आई है। लेकिन कहा जा रहा है कि यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा के लिए कर्नाटक की जनता से वोट मांगते दिखेंगे।

कांग्रेस में ये होंगे स्टार प्रचारक-

कांग्रेस द्वारा जारी की गई स्टार प्रचारक की सूची में गुलाम नबी आजाद, चिरंजीवी, सुशील कुमार शिंदे, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, अशोक चव्हान, नवजोत सिंह सिद्धू, प्रिया दत्त, मोहम्मद अजरुद्दीन, अशोक गहलोत, राज बब्बर, नगमा, रणदीप सुरजेवाला, शशि थरूर , रमेश चेन्निठाला, सुष्मिता देव, ओमान चांडी, अमित देशमुख, रेणुका चौधरी, खुशबू, अमरिंदर सिंह राजा बरार और धिराज देशमुख जैसे नाम शामिल हैं।

Congress Campaigners IMAGE CREDIT: Patrika

भाजपा के लिए ये होंगे स्टार प्रचारक-

कांग्रेस को हराकर कर्नाटक में सत्ता पर काबिज होने की कोशिश में लगी बीजेपी की स्टार प्रचारकों की सूची में 40 लोग होंगे जिसमें प्रमुख केंद्रीय मंत्रियों के साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। बीजेपी के स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, बी एस येदुयुरप्पा, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी , अनंत कुमार, प्रकाश जावड़ेकर , रविशंकर प्रसाद, निर्मला सीतारमण, योगी आदित्यनाथ, सदानंद गौड़ा, पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान, देवेंद्र फडणवीस, स्मृति इरानी समेत कई अन्य नेता शामिल होंगे।

आपको बता दें कि कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं जिसके नतीजे 15 मई को घोषित किए जाएंगे।