1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में 3145 हुए कोरोना संक्रमित, हजरतगंज के नरही क्षेत्र में महिला मिली पॉजिटिव, इलाका सील

उत्तर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 3145 हो गई। इनमें 1821 मामले एक्टिव हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 8 May 2020, 5:24 PM IST

Narhi

Narhi

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 3145 हो गई। इनमें 1821 मामले एक्टिव हैं। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ से तीन नए मामले सामने आए हैं। इनमें अब तब सुरक्षित क्षेत्रों में माने जा रहे हजरतगंज में भी एक मरीज सामने आया है। हजरतगंज क्षेत्र के नरही इलाके में एक गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। नरही के श्यामा चौराहा इलाके के पास एक महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। जानकारी होते ही पुलिस टीम ने इलाके को सील कर दिया गया है। वहीं फतहगंज गल्ला मंडी में किराना स्टोर की दुकान चलाने वाले में भी कोरोना की पुष्टि हुई है, तो एक मरीज कैसरबाग सब्जी मंडी में मिला है। इसके अतिरिक्त गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 11, गाजियाबाद में चार, बिजनौर में सात नए में कोरोना की पुष्टि हुई है। फेतहपुर में भी शुक्रवार को पहला कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है।

ये भी पढ़ें- कोविड-19 के अलावा चिकनगुनिया, डेंगू, मलेरिया की चपेट में आ सकते हैं लोग, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को दिए यह निर्देश

इलाका किया गया सील-

हजरतगंज थाना क्षेत्र के नरही में गर्भवती महिला की प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान जांच की गई। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शुरुआत में महिला को घर पर ही क्वारनटीन किया गया था। बाद में सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम नरही पहुंची। वहीं डीसीपी सेंट्रल दिनेश सिंह ने तत्काल पूरे एरिया को सील कराया। साथ ही डीसीपी सेंट्रल दिनेश सिंह,एडीसीपी चिरंजीवी नाथ सिन्हा, एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा व इंस्पेक्टर हजरतगंज सन्तोष सिंह नरही चौकी इंचार्ज भूपेन्द्र सिंह मौके पर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। लखनऊ में कुल संक्रमितों की संख्या 256 हो गई है।

ये भी पढ़ें- ग्रीन जोन में शामिल होने वाला था यह जिला, कोरोना की हुई वापसी, दिल्ली से आया मजदूर निकला पॉजिटिव

63 की हो चुकी है मौत-

इसी के साथ अब 68 जिलों कोरोना से प्रभावित हैं। यूपी स्वास्थ विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन ने बताया कि इनमें से नौ जिलों में कोई भी मामला हाल के दिनों में सामने नहीं आया है। अब तक 63 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गवाई है। 1261 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। राहत की बात यह भी है यूपी में स्वास्थ मरीजों का रिकवरी रेट 40.09 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय रिकवरी रेट 29.35 से काफी बेहतर है।