
कोविड-19
लखनऊ. कोरोना वायरस के कारण देश भर में हजार से ज्यादा लोगों को मौत हो चुकी है। इससे जंग अभी भी जारी है। वहीं मई माह ऐसा है जिसमें चिकनगुनिया, डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों की वापसी होती है। इससे भी बचाव बेहद जरूरी है। गुरुवार को यूपी स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके लेकर आगाह किया गया है। व लोगों को तैयार रहने के लिए भी कहा गया है। यूपी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड-19 के अलावा अब ऐसा सीजन भी आ रहा है जब और भी संक्रामक बीमारियां जैसे चिकनगुनिया, डेंगू, मलेरिया आदि होने की संभावना रहती है। इसके लिए भी पहले से तैयारी करना आवश्यक है। हमारा निवेदन है कि बाकी बचे अस्पताल, नाॅन कोविड केयर में अपना योगदान दें।
अस्पतालों को आना चाहिए आगे-
उन्होंने कहा कि किसी को यह भय नहीं होना चाहिए कि अगर वे अन्य संक्रामक बीमारियों के लिए चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रहे हैं तो उन पर कोई कार्रवाई की जाएगी। यदि ये अस्पताल प्रशिक्षण प्राप्त कर सावधानी के साथ लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं तो यह उनके द्वारा समाज के लिए एक बड़ा योगदान होगा। संक्रमण के समय में जब लोग कोविड ही नहीं बल्कि नाॅन कोविड समस्याओं से भी परेशान हैं तो ऐसे में इन अस्पतालों को आगे आना चाहिए और लोगों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए।
हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें-
अमित मोहन ने बताया कि हेल्पलाइन नम्बर 1800 180 5145 पर काॅल करके कोविड-19 के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी में ऐसे कोई लक्षण हैं तो वे निःशुल्क जांच व चिकित्सकीय सुविधा भी ले सकते हैं। यदि किसी को नाॅन कोविड के बारे में भी कोई जानकारी चाहिए तो हमारे ऑपरेटर, संबंधित पैनल के चिकित्सकों से कनेक्ट कर देंगे और आप घर बैठे चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।
Published on:
7 May 2020, 8:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.