3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona update in UP: फिर बढ़े कोरोना का मामले, आज 31,165 हुए संक्रमित, 357 की मौत

Corona update in up. यूपी में एक दिन में कोरोना से 357 मरीजों की मौत हुई हैं। सर्वाधिक मामले राजधानी लखनऊ में ही सामने आ हैं, जहां 3004 लोग संक्रमित हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 5 May 2021, 8:39 PM IST

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना (Coronavirus in up) का कहर जारी है। बुधवार को 31,165 नये कोरोना केस सामने आए हैं। वहीं मृतकों का आंकड़ा डराने वाला है। एक दिन में 357 मरीजों की मौत हुई हैं। सर्वाधिक मामले राजधानी लखनऊ में ही सामने आ हैं, जहां 3004 लोग संक्रमित हुए हैं। यूपी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 40,852 लोगो ठीक भी हुए हैं।

ये भी पढ़ें- यूपी में फिर बढ़ा कोरोना का ग्राफ, 35,156 हुए संक्रमित, 258 की मौत

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग की जा रही है। बीते 24 घंटों में कुल 2,32,038 सैम्पल की जांच की गयी, जिसमें से 1 लाख 13 हजार से अधिक निजी एवं सरकारी संस्थानों में आरटीपीसीआर के माध्यम से जांच की गई। प्रदेश में अब तक कुल 4,20,32,587 लोगों की जांच की जा चुकी है।

प्रदेश में कुल कोरोना के एक्टिव मामलों में से 2,12,232 व्यक्ति होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन जारी है। अब तक 1,05,68,125 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई व पहली डोज वाले 25,22,860 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। इस प्रकार कुल 1,30,90,985 वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी है।

ये भी पढ़ें- कोरोनाः मध्यप्रदेश और यूपी के बीच यात्री बस सेवा 7 मई तक के लिए बंद, आदेश जारी

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 18 से 44 वर्ष वाले लोगों का भी टीकाकरण किया जा रहा है। जिसके तहत कल 17,452 लोगों को तथा 1 मई, 2021 से अब तक 51,284 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। उत्तर प्रदेश कुछ चुनिन्दा राज्यों में है जहां 18-44 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन प्रभावी एवं असरकारी और पूरी तरह से सुरक्षित है। कोविड वैक्सीन लगाने के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करे।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश