राजधानी लखनऊ में गुरुवार को 30 नये कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें रिजर्व पुलिस लाइन के आठ, एक समाचार चैनल के 6 पत्रकार, आलमबाग के प्रेमनगर के चार तथा डॉ. लोहिया मेडिकल इंस्टीट्यूट के रेजीडेंट डॉक्टर, लोकबंधु अस्पताल के एक कर्मी तथा पारा कॉलोनी निवासी एक शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव है। लखनऊ में अब तक कुल 916 लोग संक्रमित हैं। वहीं अयोध्या में 18, हरदोई में 9, बाराबंकी में 4 और सुलतानपुर में एक नया मामला सामने आया है।