इससे पहले आशीष पांडेय की कोर्ट में पेशी हुई जहां उसके वकील ने कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की। वहीं इस दौरान दिल्ली पुलिस ने आशीष पांडे की दो दिन की पुलिस रिमांड की कोर्ट से मांग की थी, जिसका आशीष के वकील ने विरोध भी किया और कहा कि जब मामले से जुड़े हुए सभी चीजों को पुलिस ने बरामद कर लिया है तब आखिर पुलिस रिमांड की क्या जरूरत है। वकील ने दलील दी कि रिमांड के लिए कुछ तो नया कनेक्शन मिलना चाहिए। संबंधित व्यक्ति को धमकाया ही नहीं गया था।