3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Covid-19 Test : पंचायत चुनाव में लगे हर कर्मचारी की होगी कोविड जांच, सीएम योगी ने दिए निर्देश

Covid-19 Test- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचायत चुनाव में लगे सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 6 May 2021, 6:09 PM IST

up panchayat chunav

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. यूपी पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav) में ड्यूटी करने वाले हर कर्मचारी का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले सभी कार्मिकों की कोरोना जांच (Covid-19 Testing) कराने का निर्देश दिया है। बुधवार को प्रदेश भर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश के हालातों की समीक्षा की। उस दौरान उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले सभी कर्मचारियों की अनिवार्य रूप से कोविड टेस्टिंग की जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में जरा सी लापरवाही बड़े खतरे का कारण बन सकती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि फील्ड में तैनात अधिकारी निरंतर सजग व सतर्क रहकर अपनी भूमिकाओं का निर्वहन करें। कोविड-19 सम्बंधी किसी भी काम में शिथिलता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों का पूरा ध्यान रखा जाए। मेडिकल किट उपलब्ध कराने में विलम्ब अक्षम्य है। अगले तीन दिनों में प्रदेश के 100 फीसदी होम आइसोलेशन के मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध करा दिया जाए। साथ ही नॉन कोविड मरीजों को भी टेलीकन्सल्टेशन की सुविधा मिले।

यह भी पढ़ें : गांवों में परिवार के परिवार उजाड़ रहा 'कोरोना'

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश